लखनऊ। राजधानी के निशातगंज इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 69 वर्षीय रिटायर्ड सचिवालय कर्मी निर्मला देवी का शव उनके ही घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। शव देखकर परिवार और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, निर्मला देवी अपने बेटे, बहू और पोतियों के साथ रहती थीं। पति की मृत्यु के बाद वह परिवार के साथ ही रह रही थीं। शनिवार दोपहर करीब चार बजे बहू ने पुलिस को सूचना दी कि घर में उनकी सास की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के कमरे में जांच की तो निर्मला देवी का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में उनके हाथ-पांव बंधे होने के संकेत मिले, हालांकि गले पर हल्का निशान पाया गया है और कोई स्पष्ट बाहरी गंभीर चोट नहीं मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय घर में किरायेदार भी मौजूद थे और सीसीटीवी फुटेज में कुछ घंटों के लिए कैमरा बंद पाया गया है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने बहू, बेटे और किरायेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लूट और पारिवारिक विवाद दोनों पहलुओं पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

Tags
Lucknow