लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 5.5 करोड़ है। तो वहीं राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं की संख्या लाखों संख्या में है। केजीएमयू के शिवा फूड रेस्टोरेंट ने बताया कमर्शियल गतिविधियों के लिए प्रतिदिन करीब चार से पांच कमर्शियल सिलेंडर की आवश्यकता होती है। युद्ध के कारण कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में कमी आने से बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है। जिसके कारण समय से सप्लाई न होने के कारण खाने व अन्य कार्य ठप हो गये है। ठाकुरगंज स्थित गीती गैस सिलेंडर एजेंसी ने बताया यहां लगभग दो लाख सप्लाई है। पहले समय पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल जाते थें लेकिन अभी दिक्कत बनी हुई है। इसके अलावा अब एक बार गैस सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन पूरे होने के बाद ही संभव होगी। इसके पीछे का उद्देश्य सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाना है। जिससे जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सकेगी। उपभोक्ता सुमित निगम,पीएम आवास,ने बताया की होली त्यौहार में गैस का इस्तेमाल अधिक होने के कारण जल्दी समाप्त हो गया। जिसके कारण अब अगली बुकिंग करने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। उपभोक्ता अंशु मिश्रा,निवासी बालागंज ने बताया पहले सिलेंडर बुकिंग के तीन दिन बाद मिल जाता था। लेकिन दो मार्च की बुकिंग होने के बाद अभी भी डिलीवरी नहीं हुई।
Tags
Lucknow
