बाराबंकी। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। बुधवार शाम करीब छह बजे घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान टेरा दौलतपुर निवासी आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि आशीष ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आशीष दो दिन पहले अपनी पत्नी और बेटी को उनके मायके छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार से ही किसी ने उसे नहीं देखा था।बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के रिंकू वर्मा ने सबसे पहले उसके घर का दरवाजा बंद देखा और शक होने पर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो कमरे के भीतर आशीष का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में जहांगीराबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु भी बरामद नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी, जो सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची।

Tags
Barabanki