होली पर गांव गए परिवार के घर ताला तोड़कर चोरी

लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र के विरामखंड में होली पर गांव गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान किया पार। गोमती नगर पुलिस की रात्रि गस्त फेल। केवल चौराहे से 100 मीटर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ चलकर फोटो व वीडियो बनाकर अपने उच्च अधिकारियों के ग्रुप में व सोशल मीडिया पर अपलोड कर के उच्च अधिकारियों को भ्रमित करना अच्छी तरह से आता है गोमती नगर पुलिस को। जमीनी हकीकत कुछ और होती है। डीसीपी पूर्वी भी गोमती नगर पुलिस की अनुचित कार्यशैली पर कोई कार्यवाही नही कर पा रहे हैं। गोमती नगर थाने में कई मनबढ़ दरोगा हैं जो अपने उच्च अधिकारियों के किसी आदेशों का पालन नहीं करते हैं। बस शिकार की तलाश में तलाश गस्ति में लगे रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post