लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित थाना बंथरा इलाके में शुक्रवार रात्रि को खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी मिठाई को लेकर वाहनों की चेकिंग की और एक लोडर गाड़ी जो कानपुर से गोरखपुर खोया, मिल्क केक, बर्फी आदि लेकर जा रहा है बंथरा थाना क्षेत्र में लोडर को खाद एवं रसद विभाग ने रोका जिसमें मिठाई बनाने वाली सामग्री बरामद जिसमें खोया , मिल्क केक, बर्फी के पैकट और कुछ अन्य बोरियों में सामग्री बरामद हुई। लखनऊ के सरोजनी नगर ग्रामीण खाद्य एवं रसद विभाग अधिकारी सुप्रिया सिंह और राजेन्द्र प्रसाद ने सभी के सैंपल लिया। मौके पर जांच अधिकारी खाद एवं रसद विभाग ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार त्यौहार को लेकर मिलावटी मिठाई व अन्य सामग्री बाजार में न पहुंचे इस लिए टीम लगातार छापेमारी और वाहनों की चेकिंग की जा रही है अब सैंपल जांच के भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
Lucknow
