मौलाना का पुतला फूंक रहे करणी सेना के पदाधिकारी झुलसे

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी का पुतला फूंकते समय बड़ा हादसा हो गया। आग से करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश और प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह झुलस गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के चक्कर में कई कार्यकर्ता भी मामूली रूप से झुलस गए। पुलिसकर्मियों ने अग्निशमन संयंत्र से आग पर काबू पाया। मौलाना अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। इसके बाद से प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजरतगंज में मौलाना अब्दुल्ला का पुतला फूंकने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को जूते से पीटा। उसके बाद पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें निकलीं।
प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हाथ और पैर झुलस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि मौलाना की जुबान काटकर लाने वाले को करणी सेना 10 लाख रुपए इनाम देगी। हमारे योगी जी के लिए जो शब्द बोला है, वह बेहद निंदनीय है। हम उस पर घोर आपत्ति जताते हैं। इसका जितना भी विरोध किया जाए कम है। योगी आदित्यनाथ एक महंत हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post