लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के अमेठी पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 7 मार्च की देर रात्रि में तुराब पुत्र अब्दुल वहाम (40) जो कि कार्पेंटर का काम करता है,नशे की हालत में अमेठी पुलिया के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह सड़क के बीच बनी रेलिंग के पास फिसल गया, जिससे पीछे से आ रही दो मोटरसाइकिलें अनियंत्रित हो गईं। उनमें से एक अज्ञात मोटरसाइकिल तुराब से टकरा गई, जिससे उसके सिर में चोट आ गई।
दूसरी मोटरसाइकिल सवार अंकुल कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी लंभुआ, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 22 वर्ष, अपनी मोटरसाइकिल से कानपुर से सुल्तानपुर जा रहा था, जिसके साथ रोशनी पुत्री प्रेमनाथ उम्र करीब 26 वर्ष भी थी। घटना के दौरान उनकी मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अंकुल कुमार के सिर में सामान्य चोट आईं तथा मोटरसाइकिल की क्षतिग्रस्त हो गई। घायल तुराब को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अन्य अज्ञात मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।

Tags
Lucknow