गुस्साए लोगों ने थाना घेरा, पिता बोले- रेप के बाद हत्या की गई
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोरी इलाके के एक घर में काम करती थी। वहीं पर अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंचे परिवार ने मकान मालिक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया। वहां से डेडबॉडी उठाकर ठाकुरगंज थाने पहुंच गए। वहां पर बेटी के साथ रेप का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर लोगों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छोड़ा।
रेउसा सीतापुर निवासी युवक लखनऊ के बालागंज ठाकुरगंज में परिवार के साथ रहता है। युवक मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। उसकी 14 साल की बेटी रेलवे कॉलोनी बालागंज में राघव नाम के व्यक्ति के घर में रहकर एक साल से झाड़ू-पोंछा कर रही थी। रविवार सुबह राघव की मां उषा ने फोन पर बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। खबर सुनकर राघव के घर गए तो देखा कि उनकी बेटी बेड पर लेटी है। उन्होंने वजह जाननी चाहिए तो कुछ साफ जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने बेटी के साथ रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में शिकायत दी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया है प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का सामने आ रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
Tags
Lucknow
