अमेरिका इजरायल के विरोध में शियाओं का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। अलविदा की नमाज के बाद अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। नमाज से पहले शहर की मस्जिदों के गेट पर जमीन पर अमेरिका-इजरायल के झंडे पायदान के रूप में बिछा दिए गए। नमाजी उन्हें रौंदते हुए अंदर गए। नमाज के बाद बड़ा इमामबाड़ा पर इकट्ठा हुए और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ा इमामबाड़ा के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर जलाई गई। इस दौरान ‘नेतन्याहू आतंकवादी - ट्रंप आतंकवादी’ के नारे भी लगाए गए। करीब 3 घंटे चले प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post