युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए, 10 किमी दूर तक दिखीं लपटें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे 200 से अधिक झोपड़ियां नष्ट हो गईं। अधिकारियों के अनुसार दोपहर बाद रिंग रोड के पास एक खाली भूखंड में झोपड़ियों में आग लग गई और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में आग लगी, उसके पास होटल और विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम भी हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घरों के अंदर रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडरों में बार-बार विस्फोट होने से अभियान मुश्किल हो गया था।
अधिकारियों के अनुसार, आग में दर्जनों गरीब परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती आकलन में किसी की जान जाने या गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत प्रयासों में समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान : अधिकारी ने कहा कि आग को पास के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और आवासीय कॉलोनियों में फैलने से रोकना था। आग अब काफी हद तक नियंत्रण में है। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है ।
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां विकास नगर के टेढ़ी पुलिया इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग के संबंध में जिलाधिकारी से बात की और बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकास नगर क्षेत्र में बुधवार शाम लगी भीषण आग में 200 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी से बातचीत की और घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए स्थानीय प्रशासन को बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। रक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घायलों को उचित चिकित्सा उपचार मिले।
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने सिंह को जमीनी स्थिति की जानकारी दी और बताया कि प्रशासन सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ितों के लिए तत्काल सहायता पैकेज की मांग करते हुए राज्य सरकार से विस्थापित झुग्गीवासियों के लिए भोजन, पानी और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘लखनऊ के टेढ़ी पुलिया इलाके की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग के पीड़ितों के लिए सरकार तत्काल भोजन, पानी और घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराए तथा रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे।’ उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड की हर पहलू से गहन जांच होनी चाहिए और जो लोग लापता हैं, उनके बारे में हर आशंका दूर की जानी चाहिए। हम सभी से हर संभव मदद पहुंचाने की मांग करते हैं।’

Tags
Lucknow