अग्निकांड पीड़ित 70 लोगों की जांच कर दवाएं बांटी

लखनऊ। विकास नगर में अग्निकांड वाले स्थल पर पीड़ितों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई। पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी डॉ.नर्वेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ.नर्वेश ने बताया कि शिविर में अग्निकांड पीड़ितों की गहन जांच कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। करीब 70 से अधिक लोगों का इलाज किया गया। कई लोगों के घाव की साफ सफाई कर ड्रेसिंग की गई। जरूरी दवाएं लोगों को निशुल्क दी गईं। शान्या के सीईओ डॉ.नर्वेश कुमार ने बताया कि शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर के सीएसआर के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य टीम आगे भी इन मरीजों का इलाज देने के साथ निगरानी करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post