सरदार मंदीप सिंह के नेतृत्व मे आयोजित हुआ सम्मान समारोह
बाराबंकी। सिक्ख काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह के प्रतिष्ठान पर सिविल डिफेस कोर के नवनियुक्त चीफ वार्डन व डिवीजिनल वार्डन का स्वागत एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह मे सिविल डिफेस कोर के नवनियुक्त चीफ वार्डन नवीन सेठ को सिक्ख काउंसिल प्रधान सरदार जसबीर सिंह व मंदीप सिंह द्वारा संयुक्त रुप से बूके भेटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उप प्रधान अमरजीत सिंह कालरा व डा0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा डिवीजिनल वार्डन सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की को बूके भेटकर बधाई दी गई। तत्पश्चात दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियो ने उपस्थित सिक्ख कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सरदार जितेन्द्र सिंह मिन्दे, आसिफ अहमद खान, डा0 जसविन्दर सिंह, सरदार कंवर सिंह पीयूष, प्रत्युषकांन्त शुक्ला, गुरमीत सिंह, शैलेन्द्र चोपड़ा, हरविन्दर सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, अमरदीप सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
Tags
Barabanki
