फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं बेहतर सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वराज ट्रैक्टर एवं सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार को सूर्य फार्मटेक, भगौली रोड (रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट), फतेहपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, गणमान्य नागरिक एवं स्वराज ट्रैक्टर से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीतापुर मा० श्री राजेश वर्मा जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शोरूम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्वराज ट्रैक्टर एवं सर्विस सेंटर की स्थापना को क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को स्वराज ट्रैक्टरों की नवीनतम श्रृंखला, उनकी विशेषताओं तथा बिक्री उपरांत उपलब्ध सर्विस सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए डॉ. डी.पी. सिंह (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने कहा कि यह सेंटर किसानों को बेहतर सेवा, तकनीकी सहायता एवं विश्वसनीय कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए समर्पित रहेगा।
Tags
Barabanki
