लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। सचिवालय में तैनात एक महिला समीक्षा अधिकारी ऑटो में सफर के दौरान शातिर महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गईं। भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर बदमाश उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, शंकरपुरी कमता निवासी 59 वर्षीय सरला देवी सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की सुबह करीब 10:30 बजे वह कमता चौराहे से सचिवालय जाने के लिए एक नीले रंग के ऑटो में सवार हुई थीं। रास्ते में लोहिया अस्पताल के सामने ऑटो चालक ने चार महिलाओं और एक लड़की को भी ऑटो में बैठा लिया।
पीड़िता के मुताबिक, ऑटो में बैठी महिलाएं लगातार धक्का-मुक्की करती रहीं, जिससे उनका ध्यान भटक गया। लोहिया चौराहे पर उतरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके गले में पहनी सोने की चेन और उसमें लगा लॉकेट गायब है। उनका आरोप है कि ऑटो में सवार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की शिकायत मिलने के बाद विभूतिखंड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और ऑटो व उसमें सवार महिलाओं की पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags
Lucknow