लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तमंचे को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रंजीतपुर सुनहरा निवासी मोनू शुक्ला उर्फ रोहित (25) वर्तमान में चिनहट के विधायक चौराहा के पास रहता है। पूछताछ में मोनू ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उसका सैफ, शान यादव, अक्शीर, सार्थक यादव, डेविड, लकी यादव समेत कुछ अन्य युवकों से विवाद चल रहा था।
मोनू का आरोप है कि आरोपियों ने उसके हाथ में तमंचा देकर वीडियो और रील बनाई थी तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात जब वह विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास पहुंचा तो दूसरा पक्ष भी बाइक से वहां आ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान तमंचे को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई और अचानक गोली चल गई। गोली मोनू के दाहिने हाथ को छूते हुए उसकी जांघ में जा लगी।
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विभूतिखंड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags
Lucknow