केजीएमयू कर्मचारी परिषद की कार्यकारिणी भंग, नए चुनाव के आदेश

लखनऊ। फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिल वर्ष 2024-25 की प्रबंध समिति की सूची को निरस्त करते हुए केजीएमयू कर्मचारी परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी को ब्लैकलिस्ट घोषित कर दिया है। विभाग ने नियमों के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।

जांच में पाया गया कि 24 मई 2024 को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1860 की धारा-4 के तहत जमा की गई प्रबंध समिति की सूची में तथ्यों को छिपाया गया और असत्य दस्तावेजों का सहारा लिया गया।

डिप्टी रजिस्ट्रार ने 21 अगस्त 2024 को प्राप्त 2,153 सदस्यों की सूची को अंतिम सदस्य सूची मानते हुए सार्वजनिक कर दिया है। इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी और फिर नए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post