पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड आसान, जल्द आएगा नया पोर्टल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के हित में सूचना विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की दिशा में अहम पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं और जल्द ही उनके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम उपलब्ध है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

सूचना निदेशक ने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग शीघ्र ही एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना कार्यालय की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पोर्टल शुरू होने की जानकारी सभी संबंधित पत्रकारों को समय रहते उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुगम हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post