प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य रहेगा स्थगित
लखनऊ। राजधानी में लगातार बिगड़ते मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश के अनुसार शनिवार, 26 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
इस आदेश के दायरे में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों के साथ सभी बोर्डों से संचालित स्कूल शामिल हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जलभराव और भारी बारिश के चलते फैसला
जिला प्रशासन के मुताबिक, लगातार बारिश और अतिवृष्टि के कारण लखनऊ के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक दिन के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
डीएम के निर्देश के अनुसार आदेश जिले के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। आदेश की प्रमाणिकता के लिए अभिभावक लखनऊ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags
Lucknow