हालत बिगड़ी तो पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने खाया जहरीला पदार्थ। युवती की तबियत विगड़ते देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के खलील नगर की है। युवती का पति उसे ससुराल विदा कराने के लिए गया था। ससुराल आते समय पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई जिसको लेकर पत्नी ने घर पर रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने लगी जिसको देख पति ने ससुराल वालों की मदद से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया। कुछ घंटों बाद डाॅक्टर ने बताया इलाज जारी है फिलहाल युवती की स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया है।
Tags
Barabanki