तीस फ़ीट ऊंचाई पर सफाई करते समय गिरा मजदूर, मौत

लखनऊ। बाजार खाला इलाके में सफाई के दौरान नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। करहेटा बाजारखाला निवासी हनुमान प्रसाद कश्यप (72) मेक टूल कंपनी में 40 साल से काम कर रहे थे। कंपनी बस बनाने का काम करती है। मंगलवार को 30 फीट ऊपर तीन पर सफाई के लिए चढ़े थे। टीन कमजोर होने की वजह से तोड़ते हुए नीचे जाकर गिरे। जिससे उनके सिर में चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहना है कि परिजनों की तरह से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post