पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की मेड की मौत के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई लोगों के कॉल-मैसेज आते थे। मकान मालिक के बेटे ने इसको लेकर उसको फटकार लगाई थी। उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों ने उसकी पिटाई की थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। उनके आधार पर मकान मालिक के बेटे को जेल भेज दिया है। पुलिस मान रही है कि इंस्टा को लेकर हुए विवाद के बाद किशोरी ने सुसाइड किया है।
Tags
Lucknow
