एलएलबी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एलएलबी के छात्र ने फांसी लगा ली। मां कमरे में बुलाने पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विनीत खंड गोमती नगर निवासी सुयश सिंह उर्फ आदित्य (24) निजी कॉलेज में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र था। जय बहादुर हाई कोर्ट में वकील हैं। परिजनों ने बताया कि सुयश मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके 20 मिनट बाद घर आया और अपने कमरे में चला गया। सुबह मां मीरा सिंह उठाने गईं तो कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे को लटका देख मां की चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार में मां मीरा सिंह आवास विकास परिषद से रिटायर हैं, वहीं बहन ऐश्वर्या मुंबई में जॉब करती हैं। मामले में एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post