पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला के नेतृत्व में निकली महिला जन आक्रोश रैली

लखनऊ। पूर्व मंडल 4 अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड में महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री निर्मला तिवारी, दीप्ति मूलचंदानी, बूथ अध्यक्ष मंजू द्विवेदी, वार्ड अध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। रैली के दौरान महिलाओं का उत्साह और सहभागिता बेहद प्रेरणादायक रही। इस आयोजन ने समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका और उनकी बढ़ती जागरूकता का स्पष्ट संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post