अंकित विद्या निकेतन इंटर कालेज को शत प्रतिशत परिणाम पर किया सम्मान

प्रयागराज। अंकित विद्या निकेतन कालेज राम नगर चौराहा अरैल नैनी के लिए यह गौरव का क्षण रहा, जब पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड डी.के मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग बबिता शर्मा द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विद्यासागर मिश्र एवं प्रबंधक अनिल कुमार मिश्र और उप प्रधानाचार्य राधेश्याम त्रिपाठी को यूपी बोर्ड़ परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम आने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉउंसिल के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधक की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था एवं शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। विद्यालय परिवार ने इस सम्मान को छात्रों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य डॉ विद्यासागर मिश्र ने बताया की यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और हम चाहते हैं हर वर्ष यह दिन देखने को मिले, जिससे कि हमारे विद्यालय की गरिमा बनी रहे। उप प्रधानाचार्य राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि हम हिंदी के अध्यापक हैं और हम चाहते हैं हिंदी हमारी मातृभाषा है और सभी बच्चे इसका गहन अध्ययन करें जिससे मातृभाषा का गौरव बना रहे। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह संरक्षक नीलकमल तिवारी शैलेंद्र शर्मा सीताराम त्रिपाठी अंकित मिश्रा के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post