दिल्ली दरबार में लखनऊ की आवाज, रक्षा मंत्री से विधायक की अहम मुलाकात

लखनऊ। लखनऊ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक खबर सामने आई है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विधायक ओपी श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्री को दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post