शिव शक्ति धाम मंदिर में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बाबू जगजीवन राम वार्ड में श्री शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल और शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इंदिरा नगर सेक्टर-17 मार्केट स्थित मंदिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित इस शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें समय रहते इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post