यूपी में आंधी के साथ तेज बारिश, एक सप्ताह रहेगा अलर्ट
लखनऊ। बुधवार रात करीब 3 बजे के आसपास तेज आंधी, बिजली कड़कड़ाने के आवाज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक अलर्ट जारी किया है। एक सप्ताह पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा पूर्वी हवाएं चलती रहेंगी। चारों तरफ मौसम खुशनुमा सा है लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिन का तापमान लगभग 37 डिग्री और रात में 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ-साथ में धूप का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दो दिनों तक बादलों की आवाजाही से धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।
Tags
Lucknow