कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने पकड़ा

पेंशन वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत में मांगे 15 हजार

लखनऊ। पेंशन वेरिफिकेशन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रट की महिला कर्मचारी में 15 हजार की रिश्वत की मांग की। विजिलेंस टीम ने महिला कर्मचारी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला कर्मचारी का नाम चंद्रमाला पटेल है। उसने महिला की पेंशन के वेरिफिकेशन के लिए मांगी थी यह रिश्वत। इसपर पीड़िता ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो टीम से कर दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैकिंग करके उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पीड़िता हर लिखित फीस देने को तैयार थी लेकिन घूस देने से मना कर दिया था। महिला कर्मचारी चंद्रमाला पटेल की तैनाती पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर है। उसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, खदरा, बुद्धेश्वर, अलीगंज, चारबाग, हुसैनगंज, जवाहर भवन, बेहटा, सबौली, इस्माइलगंज, जेल रोड, सआदतगंज, अर्जुनगंज, एलडीए कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, एपी सेन रोड, उतरेठिया की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post