बाबू जगजीवन राम वार्ड में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान पार्षद भृगुनाथ शुक्ला के नेतृत्व में, सिंदूर के सम्मान में भारत मैदान में, राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारों से पूरा वार्ड गूंज रहा था यह शौर्य तिरंगा यात्रा सेक्टर 17 से मुंशी पुलिया चौराहे तक निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ता विनय पटेल, पूर्व पार्षद माधुरी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, वार्ड अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं समस्त सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहें।
Tags
Lucknow