लालपुर राजपुर में फर्जी हाजिरी, बाहरी मजदूर और बुजुर्गों के नाम पर भुगतान का सनसनीखेज मामला उजागर
बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट के विकास खण्ड बनीकोडर अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर में विकसित भारत की राम जी योजना के तहत संचालित मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितताओं का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मास्टर रोल संख्या 6540, 6490, 6489 व 6487 के अंतर्गत विजय कुमार पुत्र नन्हेलाल के खेत के पास नाले के किनारे बंधा निर्माण कार्य–1 को काग़ज़ों में चालू दिखाया गया। जबकि दिनांक 28 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही । हैरानी की बात यह रही कि न सिर्फ कार्य को चालू दर्शाया गया, बल्कि उसकी ऑनलाइन अपलोडिंग भी कर दी गई, जिससे सरकारी रिकॉर्ड और ज़मीनी हकीकत के बीच खुला विरोधाभास सामने आ गया हैफर्जी हाजिरी की पुरानी पटकथा दोहराई गई?
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तालाब निर्माण कार्य में बाहरी मजदूरों से काम कराकर फर्जी भुगतान किया गया था, जिस पर शिकायत के बाद तत्कालीन बीडीओ को मास्टर रोल जीरो करना पड़ा था। अब एक बार फिर मनरेगा को लूट का ज़रिया बनाया जा रहा है।

ग्राम सचिव बोले “मेरी जानकारी में कोई काम नहीं चल रहा”। जब इस मामले में ग्राम सचिव मनोज दीक्षित से संपर्क किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में ग्राम पंचायत में कोई मनरेगा कार्य संचालित नहीं है। इसके बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में 44 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है, जबकि मौके पर सिर्फ 5 से 8 लोग ही दिखाई दिए।ग्रामीणों का दावा है कि इनमें भी बुजुर्ग व असमर्थ व्यक्तियों के नाम जोड़कर भुगतान दिखाया जा रहा है ।
अब बड़ा सवाल भुगतान किस आधार पर? जब कार्य स्थल पर काम ही नहीं हुआ, तो हाजिरी किसने भरी?
अब बड़ा सवाल भुगतान किस आधार पर? जब कार्य स्थल पर काम ही नहीं हुआ, तो हाजिरी किसने भरी?
मजदूरी किसे और क्यों दी गई?
जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका क्या रही? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल गहन जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, और संबंधित मास्टर रोल को जीरो करने की मांग की है, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप सरकारी धन की खुली लूट पर रोक लगाई जा सके ।जनहित में सवाल उठाना ही पत्रकारिता का धर्म है।

Tags
Barabanki