खेत से लौट रही नाबालिग बालिका को रोककर दबंगों ने धमकाया

बांदा। रविवार की शाम अपने खेत से लौट रही नाबालिग बालिका को दबंगों ने घेरकर रोकर लिया। इसके बाद दबंगों ने बालिका को गाली-गलौज करते हुए उलाहना दी कि अपने पिता को समझा ले। यदि रामबाबू निषाद के खिलाफ शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता मां ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

एसपी को दिये ज्ञापन में बबेरू तहसील के ग्राम मुरवल निवासी अलका सिंह पत्नी बुधदेव ने बताया है कि 8 मार्च की शाम उसकी नाबालिग पुत्री खेत से लौट रही थी। तभी अजय पुत्र कल्लू आरख ने उसकी उसकी पुत्री को रोककर बुरी-बुरी गालियां देने लगा। इसके बाद उक्त वक्ति ने उसकी पुत्री से कहा कि अपने पिता को समझा लो यदि रामबाबू निषाद के खिलाफ शिकायत की तो जान से मार दूंगा।

पीड़िता ने मामले की पूरी जानकारी स्थानीय चौकी में दी। लेकिन दबंग के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में जब रामबाबू से बात की गई तो उन्हांेने कहा कि वह बाहर हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। बाकी चौकी इंचाज से जानकारी कर लिजिए कि यह लोग कैसे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post