प्रयागराज पहुंचे पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक, हुआ भव्य स्वागत

कॉउंसिल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत किया

प्रयागराज। आज नवरात्रि के प्रथम दिन पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार मान्यता प्राप्त लखन लाल मिश्र पहुँचे सुभाष चौराहा प्रयागराज जहां राष्ट्रीय महासचिव डी.के मिश्र एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरांत कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड डी.के मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार अमित श्रीवास्तव इंडिया न्यूज एवं मोहम्मद शरीफ अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा महानगर उपाध्यक्ष को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेट किया और कॉउंसिल के होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए एक बैठक हुई जिसमें कॉउंसिल के राष्ट्रीय सलाहकार विकास चंद्र त्रिपाठी एवं मंडल प्रभारी प्रयागराज आशीष मिश्र, शिव तिवारी प्रदेश सचिव, बुंदेलखंड प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी, शहबाज खान तमाम साथी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post