पशु प्रेमी संस्था आसरा की चारु खरे ने दर्ज कार्य मुकदमा
लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में एक कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते के सिर पर जोर से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। कुत्ता लगभग 5 मिनट तक तड़पड़ कर बेहोश हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जनजकरि के मुताबिक़ घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज के 6 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। वीडियो सामने आने के बाद “आसरा द हेल्पिंग हैंड” एनजीओ की संचालिका तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल कुत्ते का इलाज करवाया। उन्होंने इंदिरा नगर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ है। तभी पीछे से एक रिटायर्ड फौजी हाथ में लाठी लेकर धीरे-धीरे उसके पास आता है और अचानक उसके सिर पर जोरदार वार कर देता है। एक ही वार में कुत्ता दर्द से तड़पने लगता है। इस दौरान वहां से लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन कोई भी उसे बचाने की कोशिश नहीं करता। कुछ देर तक दर्द से तड़पने के बाद वह किसी तरह उठकर वहां से चला जाता है। एनजीओ संचालिका चारु खरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया सूर्या सिटी, कोमल नगर, तकरोही निवासी रिटायर्ड फौजी ओ.पी मिश्रा ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने कुत्ते पर लाठी-डंडों से लगातार हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार इलाके में जानवरों के साथ क्रूरता कर चुका है, लेकिन इस बार घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमियों में आक्रोशित हो गए। आसरा द हेल्पिंग हैंड एनजीओ की अध्यक्षा चारु खरे ने इंदिरानगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चारु खरे ने कहा कि लखनऊ में लगातार बढ़ रहे पशु क्रूरता के मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह का कहना है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
