घाघरा नदी में भैंस नहलाते समय डूबी महिला का मिला शव

24 घंटे बाद तीन किमी दूर लोनियनपुरवा के पास मिला लाश

बाराबंकी। टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। मगरोडा की रहने वाली फूलमती देवी का शव घाघरा नदी में डूबने के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद बरामद किया गया है। यह घटना 10 मई शाम को 4ः00 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला फूलमती देवी, जो गंगाराम की पत्नी हैं। वह अपनी भैंस को नहलाने घाघरा नदी गई थीं। इस दौरान वह खुद भी नहाने लगीं और गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मृतक महिला के परिवार में दो लड़के है और 14 वर्ष की लड़की है महिला के पति शहर में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। सुखीपुर चैकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश जारी रखी। 11 मई को सुबह 10ः30 बजे महिला का शव करीब तीन किलोमीटर दूर लोनियनपुरवा गांव के पास बहता हुआ मिला। पुलिस ने नाव की मदद से शव को नदी से बाहर निकालाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post