दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने लगाई फांसी

लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती, ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला फांसी लगा ली, आनन फानन महिला को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला के भाई लिलौली निवासी सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की आठ साल पहले गोड़ईचा गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष से एक मोटरसाइकिल मांग की गई। जिसे मायकेवाले देने में असमर्थ रहे, जिसको लेकर आएदिन उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं रविवार को मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर महिला ने फांसी लगा ली। महिला को तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में अब सुधार है। बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार पीड़िता के भाई के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post