मुंशीपुलिया चैराहे पर कई वर्षों से घूम रहे युवक को अपना घर आश्रम संस्था टीम ने दिया सहारा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले आश्रयहीन और असहाय लोगों के पुनर्वास हेतु जिला प्रशासन ने 4 जून 2025 से “अपना घर आश्रम” संस्था के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में इस अभियान की रूपरेखा तय की गई। इसी क्रम में आज मुंशीपुलिया चैराहे के आस-पास कई वर्षों से घूम रहे युवक को अपना घर आश्रम संस्था टीम का सहारा मिल गया। मानसिक रूप से कमजोर इस युवक के शरीर में कई जगह गंभीर घाव हैं। जिनमें कीड़े पड़े हुए थे। रेस्क्यू अभियान के तहत आज मुंशीपुलिया चैराहे के पास अपना घर आश्रम टीम पहुंची युवक को देखकर लोगों का दिल काॅप उठा। युवक ने इस भीषण गर्मी में कई कपड़े पहन रखे थे, हाथों में अनगिनत कड़े, गले में ढेर सारी मालाएं पहने हुए था। उसके हाथ कई जगह से सड़ने लगे थे, कई जगह से खून निकल रहा था। रेस्क्यू टीम के डाॅक्टरों ने उसके हाथों की साफ-सफाई कर, दवाई लगाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान मुंशीपुलिया चौकी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
Tags
Lucknow