चिरकू और मोगली निकले शातिर लुटेरे

2 लुटेरों ने गला रेता था, बीवी को हनीमून पर ले जाने के लिए की घटना

लखनऊ। भूतनाथ में अफसर की पत्नी से लूट हनीमून के लिए रुपए जुटाने के लिए की गई थी। गाजीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। आरोपी एसी बनाने के बहाने घर में घुसे थे। इसके बाद महिला का गला रेतकर कान की बाली और चेन लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस 8 दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों की पहचान समोद्दीपुर इंदिरानगर निवासी चिरकू उर्फ कपिल कश्यप (20) और फरीदनगर इंदिरानगर निवासी रामधीरज उर्फ मोगली (22) के रूप में हुई। आरोपियों के पास से कान की दो बाली बरामद हुई हैं। घटना 9 जून की है। भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर में 2 लुटेरे एसी बनाने के बहाने सचिवालय के सचिव हरीशचंद्र पांडेय के घर पहुंचे। उनकी पत्नी शशि पांडेय की सोने की चेन और बाली लूट ली। इस दौरान शशि का गला रेता और दीवार से सिर लड़ा दिया। शशि के गले में 7 टांके लगे हैं। हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। वो 10 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं। हालत में सुधार है, लेकिन बोलने में दिक्कत हो रही है।



हनीमून के लिए चाहिए थे पैसे...

पूछताछ में मुख्य आरोपी चिरकू उर्फ कपिल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी शादी हाल ही में 29 जून को हुई थी। वह अपनी पत्नी को हनीमून पर ले जाना चाहता था, लेकिन पैसों की कमी थी। घर के अन्य खर्च भी सिर पर थे, जिसके चलते उसने लूट का प्लान बनाया। उसने अपने साथी मोगली के साथ मिलकर सचिवालय कॉलोनी के घर को निशाना बनाया, जहां उसे लगा कि आसानी से पैसे या गहने मिल सकते हैं। दोनों आरोपी स्मैक जैसे नशे के आदी हैं और घटना के समय नशे में ही थे।

गाजीपुर थाने में 6 मुकदमे दर्ज

डीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- आरोपी स्मैक का नशा करते हैं। राह चलते उस घर को टारगेट बनाया था। आरोपी चिरकु की एक महीने बाद शादी होनी है। जिसके लिए घूमने व अन्य खर्च के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस वजह से घटना को अंजाम दिया। आरोपी पर गाजीपुर थाने में 6 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मोगली पर एक मुकदमा दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post