बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसियापुर और बिहुरा चौराहा में आज विधानसभा की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रभारी कुर्सी विधानसभा, ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की असली ताकत होती है।
बैठक में विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज पटेल (प्रदेश सचिव), अशोक पटेल, जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव रजनीश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार, अनूप वर्मा, राहुल विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, देशराज सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक रणनीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Tags
Barabanki
