राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे पत्रकार विकास काउंसिल के प्रदेश प्रभारी

राष्ट्रीय कार्यालय प्रयागराज में हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज/अरैल। नैनी राष्ट्रीय कार्यालय पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत के राजस्थान प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गर्ग पहुँचे राष्ट्रीय कार्यालय प्रयागराज जहां राष्ट्रीय महासचिव डीके मिश्र एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में अंगवस्त्र एवं बैच लगाकर प्रशस्ति पत्र से भव्य स्वागत किया गया।

आपको बताते चलें राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र के सहमति से धर्मेंद्र कुमार गर्ग को राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसके उपरांत कार्यालय में एवं बैठक करके धर्मेंद्र कुमार गर्ग को कार्यभार सौंप दिया गया। स्वागत समारोह में प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ अरविंद कुमार, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र, सत्यम उपाध्याय, बुंदेलखंड प्रदेश संयोजक अरुणेश त्रिपाठी यमुनापार प्रभारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post