पीएसपी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां कर्मा बाई के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए

पीएसपी का संघर्ष किसी राजनीतिक पार्टी अथवा किसी जाति से नहीं: दुर्गा प्रसाद साहू

जौनपुर। मां कर्मा बाई के चरणों में सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आई एम 72 इयर्स ओल्ड यंग मैन दुर्गा प्रसाद साहू प्रदेश अध्यक्ष परिवर्तन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश। परिवर्तन समाज पार्टी के तत्वाधान में सत्ता में हिस्सा प्राप्त करो जन आंदोलन एवं मां कर्मा बाई जयंती समारोह में पधारे हुए भाइयों, उपस्थित सामने बैठी हुई माता बहनों, सम्मानित व्यापारी भाइयों, नौजवान साथिओं, किसान भाइयों, हमारे जन आंदोलन में सहभागी बने पत्रकार बंधुओ, सुरक्षा व्यवस्था मे लगे सुरछा कर्मियों, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्तागण एवं शासन प्रशासन से रिटायर हो चुके अथवा वर्तमान मे कार्यरत शासन प्रशासन सम्मानित साथिओं, मंचासीन, सम्मानितगण, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राधे श्याम साहू पूर्व ब्क्व्, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक तेज बहादुर गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार तथा यशवंत कुमार गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपचंद गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामप्रकाश साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री गंगा प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, आयोजक मंडल के सभी सदस्य गण, सहसंयोजक मंडल गण के अलावा नेशनल आवाज के चेयरपर्सन मनोज मुसाफिर साहू एव प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण विधानसभा कमेटियों के पदाधिकारी जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण के अलावा सतीश गांधी राष्ट्रीय महासचिव लोकहित अधिकार पार्टी, महेंद्र तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बलि पार्टी, नंदलाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, राजेश परदेसी गायक गोपीगंज, विनोद कुमार साहू केराकत, पदम साहू कानपुर, लक्ष्मीकांत राठौर फिरोजाबाद, बजरंग प्रसाद गुप्ता प्रतापगढ़, मनोज कुमार साहू सुल्तानपुर हीरालाल साहू जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ संदीप राठौड़ जिला अध्यक्ष लखनऊ, बबलू साहू, अनीता साहू लखनऊ, वीरेंद्र साहू एवं अनीता पटेल प्रयागराज, मुकेश राठौर बदायूं, छेदी लाल गुप्ता सुरियावा अलावा छोटे बड़े जिम्मेदार साथियों के प्रति परिवर्तन समाज पार्टी की ओर से शुभकामनाओं सहित बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए हार्दिक बधाई देता हूं। एक निवेदन हम छोटा से और करना चाहेंगे इस विशाल कार्यक्रम की मर्यादा और सम्मान बनाए रखने के लिए संचालक द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करना बहुत जरूरी है। हम अपने वक्ताओ से निवेदन करते हैं कि हमारी लड़ाई सीधे-सीधे एक बिंदु पर है शोषित, वंचित एवं सर्वतैलिक समाज के सम्मान मे पीएसपी मैदान मे। परिवर्तन समाज पार्टी का संघर्ष किसी राजनीतिक पार्टी अथवा किसी जाती से नही है। हमारा संघर्ष शोषित वंचित, सर्वतैलिक समाज के लोगों को सत्ता मे हिस्सा कैसे प्राप्त होगी, हमारी पार्टी का यही मुख्य अजेंडा है। दूसरा एजेंडा हमारी पार्टी का तीर, तलवार, धरना प्रदर्शन, अथवा चक्का जाम नहीं है। हिस्सा प्राप्त करने का सबसे सरल और आसान उपाय है हमारा हथियार हमारी ताकत हमारा वोट है। इस हथियार का सही-सही इस्तेमाल करके हम सत्ता मैं हिस्सा प्राप्त कर सकते हैं। आप लोग अपनी बात को समयसीमा के अंदर रखेंगे। इसी अपील के साथ बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत बधाई देते हुए मैं अपनी बात को समाप्त करता हूं और संचालन की जिम्मेदारी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता, पीएसपी के प्रदेश प्रवक्ता, एवं कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य धर्मचंद गुप्ता को देता हूं और उनके सहयोग में संयुक्त रूप से मुन्नालाल साहू प्रदेश महासचिव प्रतापगढ़, धर्मचंद गुप्ता का सहयोग करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post