सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी रोए

बोले-शोषण हो रहा, मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ भागे, नहीं रोक पा रही पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी आज लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी हाय-हाय के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ भागते हुए कूच कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं है। एक कर्मचारी ने रोते हुए कहा कि हेल्पलाइन में काम के दौरान शोषण किया जाता है। हेल्पलाइन का ऑफिस गोमतीनगर स्थित साइबर टॉवर में है। यहां सुबह की शिफ्ट में आए कर्मचारी आज अंदर नहीं जा रहे थे। जब सब इकट्ठा हो गए तो ऑफिस के बाहर ही नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि ऑफिस में अंदर जाने से पहले फोन जमा करा लिया जाता है। सैलरी 15 रुपए हर महीने के लिए कही गई थी और केवल 7000 रुपए दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post