लखनऊ। गोमती नगर विस्तार इलाके में भूमाफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मैरिज लॉन बना लिया था। एलडीए टीम ने बृहस्पतिवार को इस अवैध लॉन पर बुलडोजर चलाया। करीब 3 घंटे चली कार्रवाई कर पूरे लॉन को जमीनदोंज किया। 40 हजार स्क्वायर फीट जमीन कब्जा मुक्त कराई। एलडीए की जांच में सामने आया कि सेक्टर-1 में ग्वारी पुल के पास सीएमएस रोड पर करीब 40 हजार स्क्वायर फीट प्राधिकरण की जमीन पर वीके सिंह ने कब्जा कर लिया है। लॉन बनाकर बिना अनुमति शादी-ब्याह के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जल निगम को एसटीपी निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करते समय इस कब्जे का खुलासा हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, न तो जमीन का वैध आवंटन था और न ही कोई अनुमति ली गई थी। बावजूद इसके यहां बड़े स्तर पर मैरिज लॉन संचालित हो रहा था। एलडीए टीम ने सरसवां में करीब 4 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की। बिना ले-आउट स्वीकृति के भूखंड काटे जा रहे थे, जिन्हें बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। मुबारकपुर की प्रशांत नगर कॉलोनी में करीब 400 वर्गमीटर में बन रहे 4 अवैध रो-हाउस भवनों को भी ध्वस्त किया गया। वजीरगंज, हसनगंज, हजरतगंज और अमीनाबाद में 3 व्यावसायिक व 1 आवासीय अवैध निर्माण सील किए गए।

Tags
Lucknow