बाराबंकी में अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

फतेहपुर (बाराबंकी)। अपना दल (एस) की जिला संगठन समीक्षा बैठक शुक्रवार को राज पैराडाइज लॉन, फतेहपुर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व विधायक एवं अयोध्या मंडल प्रभारी डॉ. जमुना प्रसाद सरोज शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा ने की। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पटेल और प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल ने भी सहभागिता की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर भी बल दिया। विशिष्ट अतिथियों ने संगठनात्मक एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, आशीष वर्मा, गिरिजा शंकर, रजनीश वर्मा, जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, धनलाल रावत, विनय कुमार, सुनील वर्मा, महिला मंच जिला अध्यक्ष ममता वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post