लखीमपुर खीरी। आगामी 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस लाईन खीरी में आयोजित होने वाली भव्य रैतिक परेड समारोह की तैयारियों के क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियों, ड्रिल, मार्च-पास्ट, ड्रेस एवं वेशभूषा का गहन अवलोकन किया। साथ ही आपात सेवा यूपी-112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी (पुरुष/महिला), स्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही परेड रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया।पुलिस अधीक्षक ने परेड की प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता से परखा और परेड को और अधिक सुसंगठित, आकर्षक, अनुशासित एवं गरिमामय बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परेड एवं अन्य कार्यक्रमों को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन खीरी को दिए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
Tags
lakhimpur

