30 जनवरी तक गढ़ी रोड निर्माण पूरा करने के सख़्त निर्देश

लखीमपुर खीरी। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को गढ़ी रोड निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय-सीमा के भीतर 30 जनवरी तक सड़क निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के सख़्त निर्देश दिए, जिससे आम जनता को शीघ्र आवागमन की सुविधा मिल सके।एडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द से जल्द जनता के लिए खोला जाए। निरीक्षण के समय संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post