राजधानी लखनऊ में सुबह का मौसम हुआ सुहावना

राजधानी लखनऊ में सुबह का मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम साफ रहने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। पूर्वी हवा से आज मौसम थोड़ा बदला रहेगा। अगले कुछ दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े भी परेशान करेंगे। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतर समय तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। दोपहर में पारा 40 डिग्री को पार कर जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। दिन में गर्मी का दौर बना रहा। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पुरवा हवा के असर से पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। धूलभरी आंधी और बादलों की गरज-चमक भी देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। तीन दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हीट वेव और वार्म नाइट का असर देखने को मिलेगा। 18 मई से हीट वेव की स्थिति तापमान गिरने से नहीं देखने को मिलेगी। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज बदलने से लखनऊ में भी पारे में गिरावट देखने को मिलेगी। गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी से बुंदेलखंड के अधिकतर जिलों में तापमान 45ब् के स्तर को पार कर गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज बांदा (46.2ब्) के साथ प्रदेश और देश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज का तापमान 45.4 डिग्री रहा। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, झांसी और हमीरपुर में लू के साथ गाजीपुर में वार्म नाइट की स्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post