बाराबंकी। अपना दल (सोनेलाल) की जनपद इकाई बाराबंकी की मासिक समीक्षा बैठक आज स्थानीय पार्टी कार्यालय बड़ेल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा द्वारा की गई, जिसमें संगठन की सक्रियता, सदस्यता अभियान और आगामी स्थानीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर पर कमेटियों के पुनर्गठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को सुनें और प्रशासनिक स्तर पर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही आगामी चुनावों में प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव डॉ नीरज पटेल, प्रदेश सचिव विधि मंच सुरेश चंद्र गौतम, डॉ प्रदीप सोनकर, जिला उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, अनूप वर्मा, गिरिजा शंकर वर्मा,जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सतेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, विधानसभा अध्यक्ष कुर्सी शिवकुमार वर्मा, विशोक कुमार वर्मा जैदपुर, प्रभात कुमार हैदरगढ़, महिला मंच से ममता वर्मा, किरन मौर्या, कुसुमा देवी, रीता देवी, अंजुलता, शीला देवी, मंशा देवी सहित भारी संख्या में जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में दर्जनों लोगों ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।
Tags
Barabanki
